नारायण स्कूल दुर्गापुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह

दुर्गापुर(अमन राय) : नारायणा स्कूल दुर्गापुर में भी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77 वा स्वतंत्रता दिवस.
कई कार्यक्रमों के माध्यम से यह पावन दिवस पालन किया गया. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सीआईएसएफ महिला कांस्टेबल मिठू कुंडू थीं। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण समारोह के साथ हुई।
प्राचार्य द्वारा स्कूल भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया. उपस्थित सभी छात्रों और शिक्षकों ने झंडे को सलामी दी और फिर राष्ट्रीय गान गाया. स्कूल के एनसीसी कैडेटों ने एक बैंड के साथ राष्ट्रीय गीत बजाते हुए असेंबली ग्राउंड से जुलूस निकाला। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए.इस अवसर पर शिक्षकों और छात्रों ने देशभक्ति कविताएँ और गीत गाए । कुछ विद्यार्थियों ने समूह नृत्य और लघु नाटिका भी प्रस्तुत की। स्कूल ने योग और कराटे का भी प्रतिनिधित्व करते हुए कार्यक्रम का जश्न मनाय. प्रिंसिपल श्रीमती मल्लिका सेन ने सभी को शुभकामनाएं दी .

Click Here to Visit
What's Your Reaction?